नई दिल्ली, जुलाई 25 -- जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन 30 जून से अबतक लगातार जारी है। प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 लागू की है जिसके बाद एप आधारित राइड सर्विस, फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स को प्रतिबंधित इलाके में आवाजाही को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शनकारियों को खाने-पीने की कोई कमी नहीं हो रही थी। मगर अब प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था के मद्देनजर इलाके में एप आधारित राइड सर्विस, फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स के लिए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद तस्वीर कुछ अलग नजर आती हुई प्रतीत हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि खुद कॉकरोच जनता पार्टी ने 'एक्स' पर पोस्ट शेयर प्रदर्शन स्थल पर खाना भिजवाने की अपील की है। सीजेपी ने खाने की मांग को लेकर एक्स पर ल...