कॉकपिट में कहासुनी, फुकेट में पार्टी और फिर..! टर्बुलेंस से पहले कुछ यूं बीते एयर इंडिया पायलट के 24 घंटे
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 में 4 अगस्त 2026 को हवा में अचानक आए टर्बुलेंस और 300 फीट के ड्रॉप मामले में रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हादसे में 20 यात्री और 4 केबिन क्रू मेंबर्स सहित कुल 24 लोग घायल हुए थे। इस पूरी घटना के पीछे कॉकपिट में पायलट-इन-कमांड (PIC) के अनियंत्रित रवैये, क्रू के साथ विवाद और उनके गांजे के डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि ने भारतीय सिविल एविएशन सेक्टर में हड़कंप मचा दिया है।कैसे थे फ्लाइट से पहले पायलट के 24 घंटे? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना से 24 घंटे पहले से ही कॉकपिट और क्रू के बीच तनाव की स्थिति बन रही थी। फुकेट जाते वक्त पायलट-इन-कमांड (PIC) जब वॉशरूम गए, तो नियमों के तहत एक केबिन अटेंडेंट को कॉकपिट में पायलट की सीट पर बैठने को कहा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.