नई दिल्ली, जून 25 -- कृति सेनन की कॉकटेल 2 हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। यह साल 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है। फिल्म में जो कृति का किरदार है उसका पहले पार्ट से दीपिका पादुकोण के वेरॉनिका के किरदार से काफी कम्पैरिजन किया जा रहा है। इस पर अब कृति ने अपनी बात रखी है।अगर दोनों किरदार एक होते तो मैं क्यों करती फिल्मफेयर से बात करते हुए कृति ने कहा, 'क्या मैं यह एक्सपेक्ट कर रही थी? हां बिल्कुल...ऐसा होना ही था क्योंकि मैं एक ऐसी फिल्म में काम कर रही थी वो एक फ्रेंचाइजी का हिस्सा है जो पहले आ चुकी है। ये दोनों जो किरदार थे वो कुछ हद तक एक जैसे थे। लेकिन अली और वेरॉनिका दोनों अलग हैं। मैं क्यों वैसा किरदार निभाऊंगी जो दीपिका पहले कर चुकी हैं। इसमें कोई सेंस नहीं था। यही कॉकटेल 2 में...