लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता आगामी 13 जुलाई को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कैप्टन मनोज पाण्डेय यूपी सैनिक स्कूल प्रांगण से रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। आनंद द्विवेदी ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां तय समय सीमा क...