साहिबगंज, अप्रैल 14 -- कै-दस्त , सर्दी-खांसी ,बुखार का प्रकोप, ओपीडी में मरीजों की भीड़ राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल अनुमंडल अस्पताल के ओपीडी में पिछले कई दिनों से मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हंै। सोमवार को ओपीडी खुलने से पहले ही मरीजों की कतार लगने लगी थी। ओपीडी सुबह 9 बजे खुलते ही लोग रजिस्ट्रेशन काउंटर भीड़ लग गई। जानकारी के अनुसार इस समय अस्पताल में अधिकतर कै-दस्त , सर्दी-खांसी ,बुखार आदि के मरीज पहुंच रहे हैं। बीते रविवार से अबतक डायरिया से ग्रसित एक दर्जन से अधिक मरीज इलाज कराने के बाद घर जा चुके हैं। फिलहाल अस्पताल में पांच डायरिया पीड़ित मरीज भर्ती है। यह भी पढ़ें- तेज धूप व पछुआ हवा लोगों के सेहद पर भारी गुजरने लगा हैं ओपीडी में भी कै-दस्त, पेट दर्द के मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवा रहा है।अस्प...