नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए तीन महत्वपूर्ण विधेयकों के मसौदे जारी कर दिए हैं। इन विधेयकों के माध्यम से नए जनगणना के आधार पर परिसीमन (Delimitation) की प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। साथ ही लोकसभा की मौजूदा 543-545 सीटों को बढ़ाकर लगभग 850 तक करने का प्रावधान किया गया है। इन बदलावों के जरिए संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की लंबे समय से लंबित मांग को भी अमल में लाया जाएगा। सरकार द्वारा जारी इस विधायी पैकेज में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026, परिसीमन विधेयक-2026 और संघ राज्य क्षेत्र कानून (संशोधन) विधेयक-2026 शामिल हैं। ये विधेयक 2023 के नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संविधान 106वां संशोधन) पर आधारित हैं, जिसमें महिलाओं के आरक्षण को भविष्य की जन...