नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- पहला बच्चा पाने की खुशी क्या होती है, इसे एक मां ही समझ सकती है। लेकिन जन्म लेते ही बच्चे के काल के गाल में समा जाने पर जो तकलीफ होती है, उसे कोई नहीं समझ सकता। सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण, 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में अपने इस दर्द को पहली बार साझा किया है। यह पहली बार है जब सोनिया गांधी ने किसी प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक तौर पर यह निजी बात की है। सोनिया के मुताबिक वह साल था 1969 और महीना था जनवरी। उनका पहला बच्चा समय से दो महीना पहले ही पैदा हो गया था और सिर्फ एक दिन बाद उसकी मौत हो गई। नवजात को उनके पति राजीव गांधी और देवर संजय गांधी ने दिल्ली के महरौली स्थित उनके ससुर फिरोज गांधी के फार्महाउस में दफनाया था।साल 1969 की घटना हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित सोनिया गांधी का संस्मरण मंगलवार को बाजार में आया। इसमें स...