नई दिल्ली, जुलाई 2 -- Ketan Murder Case, Siya Goyal: पुणे के लोहागढ़ किले में उस दिन आखिर क्या हुआ था? कैसे सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर केतन को किले से नीचे 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अब ये सारे राज के जवाब मिल जाएंगे। दरअसल, सिया गोयल ने अपना पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने के लिए पुलिस को मंजूरी दे दी है। आरोपी के मंजूरी के बिना पॉलीग्राफी टेस्ट नहीं करवाया जा सकता है। सिया और केतन की फरवरी में सगाई हुई थी और नवंबर महीने में आलीशान शादी होने वाली थी। सिया अपने बॉयफ्रेंड चेतन से शादी करना चाहती थी, लेकिन पारिवारिक दबाव के चलते केतन को मना नहीं कर सकी। चेतन और सिया, दोनों ने मिलकर 18 जून को केतन को रास्ते से हटा दिया। 'न्यूज 18' की रिपोर्ट के अनुसार, सिया गोयल के वकील विपुल का कहना है कि सिया ने लोनावला प...