नई दिल्ली, जुलाई 4 -- हम अक्सर ये बात करते हैं कि कैसे तकनीक और नई चीजें आजमाने के मामले में हमारा सिनेमा पुराने जमाने के मुकाबले काफी सुस्त हो गया है। इसका एक और उदाहरण हमें साल 2003 में आई फिल्म 'जजंतरम ममंतरम' के जरिए भी मिलता है। यह उस वक्त की फिल्म है जब भारतीय सिनेमा VFX पर पूरी तरह शिफ्ट नहीं हो सका था और धीरे-धीरे नई तरह के प्रयोग करने के लिए मेकर्स थोड़ी तकनीक और थोड़ी जुगाड़ का सहारा ले रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए मेकर्स ने कुछ गजब के ट्रिक्स लगाए थे जिनके बारे में आज शायद सोच पाना भी मुश्किल लगेगा।क्या थी फिल्म जजंतरम ममंतरम की कहानी? जावेद जाफरी, गुलशन ग्रोवर और जॉय फर्नांडिस स्टारर इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की कहानी थी जो गलती से एक अनजान द्वीप पर पहुंच गया है। यहां उसे पता चलता है कि यहां पर कई छोटे-छोटे इंसान रहते...