नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारत और कनाडा के बीच बिगड़े रिश्ते अब सुधरते नजर आ रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी एकदम यूनीक व्यक्ति हैं। हाल ही में पीएम कार्नी भारत की यात्रा कर अपने देश वापस लौटे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भारत और कनाडा के बीच जल्द ही बड़ा ट्रेड एग्रीमेंट हो सकता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री कार्नी से पूछा गया, 'आपने पीएम मोदी के साथ कुछ दिन गुजारे थे। उनके बारे में आपका अंदाजा क्या है।' इसके जवाब में कनाडा पीएम ने कहा, 'वह बहुत ही यूनिक हैं। 25 साल लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे, लेकिन एक भी दिन छुट्टी नहीं ली। ...हर वीकेंड वह बाहर निकलते हैं और प्रचार करते हैं।'भारत यात्रा कनाडा के प्रधानमंत्री 27...