नई दिल्ली, अगस्त 5 -- संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर हुए प्रदर्शन के बाद अयोध्या में सियासत तेज हो गई है। संतों के प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन खूब बरसे। पवन पांडेय ने कहा कि मोदी बच्चे की उंगली पकड़कर ले जाएं तो यह सनातन धर्म का अपमान नहीं, भगवान राम का अपमान नहीं है। कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आये थे। उनके एक हाथ में झंडा और एक हाथ में गदा थी और बजरंग बली को नचाया जा रहा था तो भाजपा विहिप के लोगों की आत्मा नहीं जगी, तब सनातन धर्म का अपमान नहीं हुआ था। नितिन नवीन के दौरे में 'हनुमान डांस' पर संतों की चुप्पी है। कैसे बोलेंगे, गनर वापस हो जाएगा। पवन पांडेय ने कहा कि सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र में राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के संदर्भ में पहने थे। पप्पू या...