आगरा, अप्रैल 7 -- जिले में कूड़ा निस्तारण की समस्या गंभीर होती जा रही है। जिले में याकूतगंज पर बने 50 टन क्षमता के कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन अभी शुरू नहीं हो पाया है। संचालन में देरी की वजह संचालन के लिए कंपनी नामित नहीं होना बताया है। इसके पीछे, जिससे रोजाना 70-80 टन कूड़ा नगरीय क्षेत्र के बाहर सड़कों के किनारे या डंपिंग ग्राउंड पर फेंका जा रहा है। वहीं आगामी समय में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के चलते नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में संसाधन जुटाए गए। शहर के कूड़े से कांच, रबड़, प्लास्टिक, पालीथिन, ईंट, पत्थर आदि की छंटनी करने के अलावा गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग करने के लिए मेटेरियल रिकवरी फैसिलटी सेंटरों का 10 नगर निकायों में कराया गया है। नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में बनाए प्लांटों को बिजली कनेक...