नई दिल्ली, जून 7 -- कैंची धाम उत्तराखंड राज्य के खूबसूरत पहाड़ी इलाके में स्थित है। मुख्य तौर से ये नैनीताल के पास भवाली में स्थित एक बेहद पवित्र और फेमस आध्यात्मिक केंद्र है। ये जगह एक महान संत बाबा नीम करौली के आश्रम के लिए फेमस है। बाबा ने अपने जीवनकाल में कई चमत्कार किए और निस्वार्थ प्रेम व सेवा का संदेश दिया। कहते हैं कि उनकी महिमा ऐसी थी कि वे बिना बताए ही भक्तों के मन की बात और उनके कष्टों को जान लेते थे। आज भी मान्यता है कि जो भी सच्चे दिल से यहां मन्नत मांगता है, बाबा उसे खाली हाथ नहीं भेजते। दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। इसके अलावा कुछ सेलेब्स भी इस जगह के दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप भी इस जगह पर जाना चाहते हैं तो जानिए कैसे पहुंचे। यह भी पढ़ें- बारिश में घूमने के लिए बेस्ट मानी जाती हैं ये 5 जगह, जरूर करें ट्रिप प्लानकैसे पहु...