नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Vitamin D का सबसे आसान स्रोत धूप है, यह बात हर कोई जानता है लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर विटामिन डी है क्या और इसकी कमी होने से क्या होता है। विटामिन D शरीर के लिए जरूरी एक फैट-सॉल्युबल विटामिन है, जो मुख्य रूप से कैल्शियम और फॉस्फोरस को शरीर में घुलने में मदद करता है। इसलिए यह हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। यह मांसपेशियों और सामान्य इम्यूनिटी को भी सपोर्ट करता है। अगर शरीर में विटामिन डी कम हो जाए तो कैल्शियम भी नहीं बनेगा क्औतिर हड्डियां भी कमजोर होने लगेंगी। इसके लिए डॉक्टर वैसे तो धूप में बैठने की सलाह देते हैं लेकिन कुछ दवाइयों से भी इसकी कमी जल्दी पूरी की जा सकती है। चलिए जानते हैं विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं और कमी को पूरा करने के लिए क्या खाना चाहिए?विटामिन ड...