बिहारशरीफ, मार्च 16 -- कैसे पड़ेगा अर्घ्य, अरघौटी घाट है सूखा, गंदगी का लगा अंबार अब तक न सफाई हुई और न ही पानी का किया गया है इंतजाम व्रतियों ने कहा- कार्तिक छठ जैसी व्यवस्था चैती में भी हो चेयरमैन ने कहा- जल्द शुरू होगी सफाई, मुकम्मल होगी व्यवस्था फोटो चेवाड़ा01 - चेवाड़ा नगर पंचायत का अरघौटी घाट, जहां गंदगी का है अंबार। चेवाड़ा, निज संवाददाता। लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ 22 मार्च से शुरू होने वाला है। लेकिन, चेवाड़ा नगर पंचायत के अरघौटी घाट की बदहाली ने व्रतियों की चिंता बढ़ा दी है। घाट में एक बूंद पानी नहीं है और सीढ़ियों पर गंदगी का अंबार लगा है। व्रतियों ने पूजा समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर कार्तिक और चैती छठ की व्यवस्था में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्तिक माह के छठ में पूजा समिति, अधिका...