नगर प्रतिनिधि, नवम्बर 15 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का गढ़ मानी जाने वाली दरभंगा ग्रामीण सीट पर भी महागठबंधन का किला ध्वस्त हो गया। MY यानी मुस्लिम-यादव समीकरण की वजह से इसे महागठबंधन के लिए ये सबसे सेफ सीट माना जा रहा था। हालांकि इस बार नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के प्रत्याशी ईश्वर मंडल उर्फ राजेश मंडल ने 6 बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजद के ललित कुमार यादव को 18453 वोटों से हराकर एनडीए का झंडा बुलंद कर दिया। आरजेडी के गढ़ में जेडीयू की जीत में M फैक्टर यानी महिलाओं ने खेल कर दिया और लालू-तेजस्वी के MY समीकरण को तोड़ दिया। इसके अलावा चिराग पासवान का फैक्टर भी इस पर एनडीए की जीत में अहम माना जा रहा है। दरभंगा ग्रामीण से जदयू के राजेश कुमार मंडल को 80,35...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.