जयपुर, मार्च 18 -- राजस्थान में साइबर अपराधियों ने ठगी का ऐसा नया तरीका अपनाया है, जिसमें सिर्फ एक कोड डायल करवाकर लोगों के बैंक खाते खाली किए जा रहे हैं। खुद को डिलीवरी एजेंट बताकर कॉल करने वाले ये शातिर अपराधी अब USSD कॉल फॉरवर्डिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह ठगी बेहद तेजी से फैल रही है और कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।कैसे शुरू होता है ठगी का खेल? साइबर अपराधी सबसे पहले आम लोगों को फोन करते हैं और खुद को किसी नामी कूरियर कंपनी, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या फूड डिलीवरी सेवा का कर्मचारी बताते हैं। वे पीड़ित से कहते हैं कि उनका पार्सल डिलीवर करना है, लेकिन पता अधूरा है या लोकेशन नहीं मिल रही। बातचीत के दौरान ठग बेहद भरोसेमंद तरीके से पेश आते हैं और जल्दी डिलीवरी का लालच देकर व्यक्ति को जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए मज...