नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- दिल्ली-एनसीआर में एक नवंबर से बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण (पीयूसीसी) पत्र वाले वाहनों को ईंधन देने पर रोक लगा दी गई है, लेकिन यह आदेश राजधानी के कई पेट्रोल पंप पर लागू होता नहीं दिखाई दिया। ऐसे वाहनों को भी आसानी से पेट्रोल दे दिया गया, जिस पर न तो नंबर प्लेट थी और पीयूसीसी का पता किया जा सका। दिल्ली में इस नियम को सख्ती से लागू किए जाने के दावे की हकीकत जानने हिंदुस्तान की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में पेट्रोल पंप पर पहुंची और जायजा लिया। ज्यादातर जगहों पर एएनपीआर कैमरे और सिस्टम तो लगा था, लेकिन कैमरों का रुख वाहनों की नंबर प्लेट की तरफ नहीं था। पेश है रिपोर्ट...... यह भी पढ़ें- Hapur News: दिक्कतों भरा रहा नो पोल्यूशन नो फ्यूल का पहला दिनपेट्रोल पंप पर पहले दिन नहीं दिखी कोई सख्ती स्थानः कुंदन लाल सर्विस स्टेशन, शा...