कानपुर, मार्च 21 -- सरवनखेड़ा। कस्बे में अवैध रूप से संचालित एक कैसीनो में शनिवार को रनियां पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कथित संचालक सहित चार युवकों को कैसीनो मशीन में जुआ खेलते पकड़ा है। पुलिस ने मौके से करीब आठ हजार रुपये बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। रनियां पड़ाव पर स्थित एक मार्केट के अंदर कमरें में काफी दिनों से अवैध रूप से कैसीनो मशीन में जुआ खिलाने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। शनिवार की दोपहर मुखबिर की पक्की सूचना पर उप निरीक्षक देवेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ कैसीनो में छापेमारी की। इस दौरान वहां संचालक सहित तीन अन्य लोग मशीन में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने सभी को पकड़ा और कैसीनो मशीन व बरामद रुपयों सहित रनियां थाने ले गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष दि...