गोरखपुर, सितम्बर 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नेपाल के कैसिनो में करीब 10 लाख रुपये हारने के बाद पत्नी से मायके से पांच लाख रुपये और कार लाने की मांग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे ससुराल के अन्य लोगों पर भी मारपीट करने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर तिवारीपुर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगढ़ताल क्षेत्र निवासी प्रीति निषाद की शादी तिवारीपुर क्षेत्र के माधोपुर निवासी अरुण कुमार निषाद से 25 मई 2021 को हुई थी। प्रीति के मुताबिक, शादी में उसके पिता ने चार लाख रुपये नकद के अलावा अन्य सामान दिया था। आरोप है कि शादी के करीब एक सप्ताह बाद ही पति अरुण और सास पार्वती देवी ने चार पहिया वाहन और पांच ल...