वडोदरा, अगस्त 4 -- देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम जारी है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर बन रहा वडोदरा बुलेट ट्रेन स्टेशन अब अपने अंतिम ढांचे की ओर बढ़ रहा है। इस स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा डिजाइन है, जिसमें भारत के राष्ट्रीय वृक्ष बरगद की छाप दिखाई देगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेशन यात्रियों को भारतीय रेलवे और बुलेट ट्रेन के बीच आसान और तेज कनेक्टिविटी भी देगा।बरगद के पेड़ जैसी होगी डिजाइन इस स्टेशन का आर्किटेक्चर बरगद के पेड़ की बनावट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बरगद भारतीय संस्कृति में मजबूती, स्थायित्व और संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। स्टेशन की बाहरी संरचना और डिजाइन में इसी अवधारणा की झलक देखने को मिलेगी।प्लेटफॉर्म नंबर 7 के ऊपर बन रहा स्टेशन वडोदरा बुलेट ट्रेन स्टेशन मौजूदा भारतीय रेलवे...