कैसलेश चिकित्सा सुविधा पर शिक्षक संघ ने जताया हर्ष
गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मंगलवार को एक आकस्मिक बैठक अध्यापक भवन में हुई। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्राथमिक शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयों को नि:शुल्क कैसलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने से हर्ष है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधा की मांग पूरा होना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में प्राथमिक शिक्षकों की ई यल अवकाश, टेट से मुक्ति, पदोन्नति, सामूहिक जीवन बीमा की मांग भी पूरी की जाएगी। बैठक को मांडलिक मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र राय, राजेश पांडेय, डा गोविन्द राय,अनिल कुमार पांडे, अजय कुमार सिंह, योगेश शुक्ला, अनिल चंद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.