कैसरबाग से हरदोई एसी बस से 188 रुपये में सफर
लखनऊ, जून 4 -- यात्रियों की मांग पर कैसरबाग से हरदोई के बीच एसी जनरथ बस का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया। यह बस कैसरबाग बस अड्डे से सुबह सात बजे से हर घंटे हरदोई के बीच संचालित होंगी। अभी प्रयोग के तौर पर चार बसें लगाई गई हैं। यात्रियों को कैसरबाग से हरदोई के बीच 110 किलोमीटर की यात्रा के बदले 188 रुपये किराया देना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि चार्ज ग्रहण करने के बाद सबसे पहले यात्री हित के मद्देनजर कैसरबाग से शाहजहांपुर वाया हरदोई के लिए सस्ते किराये वाली एसी जनरथ बसों का संचालन शुरू किया गया है। अभी यह बस सिर्फ हरदोई तक चलाई जा रही है। यात्रियों की जरूरत के मुताबिक इसका विस्तार जल्द ही शाहजहांपुर तक किया जाएगा। कैसरबाग से शाहजहांपुर के बीच 175 किमी की दूरी के लिए 287 रुपये किराया होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.