लखनऊ, अप्रैल 15 -- संविदा चालक-परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन लखनऊ क्षेत्र की ओर से बुधवार को कैसरबाग बस स्टेशन पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कैसरबाग डिपो की शाखा अध्यक्ष कुमारी अनुपमा चौधरी, शाखा मंत्री अनुबंधित डिपो आकाश सिंह, शाखा अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, शाखा मंत्री पवन कुमार पटेल के अलावा आलमबाग डिपो में शाखा अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, शाखा मंत्री सुधीर बाजपेई को बनाते हुए शपथ दिलाई गई । इस दौरान संघर्ष यूनियन के प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल पांडेय समेत यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...