लखनऊ, जून 14 -- कैसरबाग बस अड्डे के निकासी द्वार पर बनी पुलिया के ऊपर अवैध दुकानदारों का कब्जा हैं। इसी रास्ते बसें बाहर निकलती हैं और बगल में बनी अवैध दुकानें यात्रियों की राह रोक रही हैं। इस संबंध में कैसरबाग प्रबंधन की ओर से कई बार नगर निगम को पत्र भेजा गया, लेकिन नगर निगम ने यह कहते हुए अतिक्रमण हटाने से इनकार कर दिया गया कि यह जगह रोडवेज के अंडर में है। इसलिए अतिक्रमण को हटाया नहीं जा सकता। ऐसी स्थिति पर बस अड्डे में प्रवेश करने वाले यात्री और अधिकारी दोनों बेबस है। इसके चलते बस अड्डे के गेट पर बसों से यात्रियों के कुचलने का डर बना रहता हैं। यही नहीं कैसरबाग बस अड्डे पर खान-पान की दुकान के सामने रास्ता तो खोल दिया गया, लेकिन लोहे की रेलिंग होने के कारण यात्रियों के आने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खान-पान संबंध दुकानों के लिए खोल...