कैसरबाग बस अड्डे पर डॉक्टरों ने कराया प्रसव
लखनऊ, मई 21 -- कैसरबाग बस अड्डे पर बुधवार रात एक गर्भवती महिला अचानक प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। महिला दर्द और घबराहट में मदद की गुहार लगाती रही। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। राजस्थान निवासी गर्भवती कंचन कुमारी रात करीब पौने एक बजे कैसरबाग बस अड्डे पर उतरी थीं। तभी उनको अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। वह बस अड्डे में जमीन पर लेट गई। भीषण दर्द से वह कराहने लगीं। मदद की गुहार लगाई। मौके पर मौजूद धानुक समाज ऐशबाग के विश्वास धानुक और अन्य लोगों ने महिला की मदद की। पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को सहायता के लिए उपलब्ध कराई। इसके बाद कैसरबार रेडक्रास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की मदद से बस अड्डे पर प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.