लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाताकैसरबाग और घंटाघर के आसपास महत्वपूर्ण सड़कों पर बिजली-टेलीफोन के तारों का जंजाल हटेगा। लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड निदेशक मंडल की 26वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया है। साथ ही भूमिगत पार्किंग, स्मार्ट रोड सहित कई परियोजनाओं पर चर्चा हुई। बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय के द्वितीय तल स्थित मीटिंग हॉल में बैठक हुई। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बैठक में शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी आयुक्त, लखनऊ के समक्ष प्रस्तुत की गई।बैठक में कैसरबाग और घंटाघर क्षेत्र के आसपास सड़कों पर करीब 50 मीटर तक बिजली के तार भूमिगत करने के कार्य की भी समीक्षा की गई। संबंधित कार्यदायी संस्था लेसा से निविदा और कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.