छपरा, अप्रैल 29 -- चार घंटे तक इंतजार के बाद निराश होकर लौटे उपभोक्ता रसूलपुर। स्थानीय चट्टी के चैनपुर रोड अवस्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा लगन शुरू होते ही कैश संकट से जूझ रहा है।बुधवार को बैंक खुलते ही शाखा परिसर में कैश नहीं होने की तख्ती देख लोगों में रोष व्याप्त हो गया।दस बजे सुबह रुपये निकासी के लिए लाइन में लोग लगे रहे और कैश आने का इंतजार करते रहे। हालांकि फिर चार- पांच घंटे इंतजार करने के बाद खाली हाथ उपभोक्ता लौट गये। शाखा प्रबंधक रौशन कुमार के अनुसार एक दो दिन पहले से ही कैश की समस्या आ रही है। शाखा प्रबंधक के अनुसार लग्न का समय होने के कारण लोग जमा की वनिस्पत रुपये की निकासी ज्यादा कर रहे हैं।इसकी जानकारी ऊपर के अधिकारियों को भी दी गई है। बुधवार को तीन बजे शाम कैश आ भी गया।बहुत से उपभोक्ता जो तीन बजे के बाद तक रूके रहे उन्हें कै...