गोरखपुर, फरवरी 26 -- पीपीगंज। इलाके के मुख्य बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में नकदी भरने आई कैश वैन के इंजन में अचानक आग लग गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग और फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पा लिया। किसी प्रकार की जन या धनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...