अररिया, जनवरी 22 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीद की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। कैश क्रेडिट के अभाव में धान की खरीद प्रभावित हो रहा है। अब तक जिले में 48 हजार 992 एमटी धान की खरीद हुई थी। जिले में पिछले करीब एक पखवाड़े से जिस रफ्तार से धान की खरीद हो रही थी इससे लग रहा था कि जिले में अच्छी खासी धान की खरीद होगी, पिछले कुछ दिनों से धान खरीद की रफ्तार धीमी हो गई है। हालांकि इसके पीछे का मुख्य वजह पैक्स और व्यापार मंडल के गोदाम से धान का उठाव कम होना होना बताया जा रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों के किसानों का कहना है कि खरीद केंद्र संचालक सीसी नहीं रहने और गोदाम में जगह नहीं रहने की बात कह कर धान खरीद में आनाकानी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ खरीद केंद्र संचालकों का कहना है कि सीसी के अभाव में धान की खरीद प्रभावित...