नई दिल्ली, अगस्त 7 -- कैश कांड के बाद चर्चा में आए दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। इस दौरान उच्चतम न्यायालय ने याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई है। याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसे महज सस्ती पब्लिसिटी के लिए दाखिल किया गया है। बता दें कि याचिका में कैश कांड में घिरे यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और अदालत की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की गई थी। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट के तत्कालीन जज रहे जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास से मार्च 2025 में सैंकड़ों अधजले नोट बरामद हुए थे। इसके बाद उन पर गंभीर आरोप लगे। हालांकि जस्टिस वर्मा ने कैश से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया था। यह भी पढ़ें- पूर्व जज यशवंत वर्मा पर अब भी...