नई दिल्ली, अगस्त 12 -- कैश कांड से सुर्खियों में आए जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने वाली समिति की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश होगी। लोकसभा की कार्यसूची के मुताबिक बुधवार को सदन के महासचिव दो खंडों में जांच रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे। इससे पहले समिति ने बीते मई महीने में अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दी थी। गौरतलब है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से बड़े पैमाने पर नकदी मिलने के बाद उन्हें हटाने की कार्यवाही शुरू की गई थी। अध्यक्ष ने जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित बंगले से अधजले नोटों की गड्डियां मिलने के बाद मामले की पड़ताल के लिए 12 अगस्त, 2025 को तीन-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। यह भी पढ़ें- कैश कांड वाले जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ याचिका देख भड़का SCक्या था पूरा मामला? 14 मार्च 2025 की शाम जस...