कैश कलेक्शन एजेंट की हत्या में अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज
धनबाद, जून 23 -- गोंदूडीह में कैश कलेक्शन एजेंट उमेश यादव की कांड में पुलिस ने उसके बड़े भाई राजेश कुमार के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड अंकित किया है। आरोप है कि अपराधियों ने एक लाख रुपए लूटने के लिए उमेश को गोली मार दी। जानकारी मिलने पर रविवार की शाम करीब चार बजे वह अपने भाई की पत्नी पिंकी देवी व अन्य कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि उमेश की छाती में गोली का गहरा जख्म है। उसका खून निकल रहा था। उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी है। डिक्की का ढक्कन टूटा हुआ है। भाई को उठा कर अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- धनबाद में दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट की हत्या, बदमाशों ने सीने में गोली मारी प्राथमिकी में बताया गया है कि कई जगहों से कलेक्शन का करीब करीब एक लाख रुपया डक्की में था, जो गायब है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.