बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। थाना नगर पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्यवाई के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दिल्ली के एक गैंग के शातिर को शुक्रवार को कैश और जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है। गैंग के अन्य अभियुक्तों को अयोध्या पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह के एक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के 98,500 रुपये, एक अंगूठी, एक चेन बरामद की। टीम नगर और कप्तानगंज थाने में दर्ज चोरी की वारदातों के संबंध में खोजबीन कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अर्जुन (28) निवासी मदन गिरी, थाना डॉ. आंबेडकरनगर, जनपद दक्षिण, नई दिल्ली को बेलाड़ी पुल के नीचे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए जेवरात व नकदी बरामद की है। पूछताछ में मालूम हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.