मुरादाबाद, जनवरी 30 -- उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 15 लाख शिक्षकों और कार्मिकों को पांच लाख रुपये तक की कैशलैस चिकित्सा सुविधा देने का फैसला किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित बैठक में शिक्षकों को मिष्ठान खिलाकर खुशी जताई गई। प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि माध्यमिक, बेसिक और संस्कृत शिक्षा परिषद के लगभग 14 लाख शिक्षक तथा एक लाख रसोइयों और उनके आश्रितों को सरकारी व निजी अस्पतालों में आईपीडी उपचार की कैशलैस सुविधा मिलना शिक्षक हित में बड़ा कदम है। यह महासंघ की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे सरकार ने पूरा किया है। मंडल उपाध्यक्ष मेजर सुदेश कुमार भटनागर, जिलाध्यक्ष राजीव मोहन सिंह व जिला महामंत्री मधुबाला त्यागी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.