लखनऊ, जून 25 -- लोकतंत्र की हत्या के 51 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के निधन पर अब उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें कैशलैस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिमाह 20 हजार रुपये पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में निशुल्क यात्रा तथा सरकारी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया था और सरकार उनके सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।आपातकाल लगाकर लोकतंत...