रांची, जून 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। कोकर स्थित सैम्फोर्ड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने प्रेस वार्ता कर सरोज देवी के इलाज को लेकर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. घनश्याम सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने कहा कि मरीज को 5 जून को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। वह मल्टी ऑर्गन संबंधी जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थीं और उनका इलाज क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीज को आईसीयू और वेंटिलेटर सहित सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इलाज के दौरान परिजनों को नियमित रूप से मरीज की स्थिति की जानकारी दी जाती रही। आवश्यक सहमति भी ली गई। प्रबंधन ने 12 लाख रुपये वसूली के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज का इलाज कैशलेस व्यवस्था के तहत चल रहा था। डिस्चार्ज तक...