अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को माध्यमिक शिक्षणेत्तर ने प्रदेश के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता तथा प्रदेश संयुक्त मंत्री शिव पुजारी के नेतृत्व में कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने अपर जिला अधिकारी न्यायिक रंजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्रदान किए जाने की मांग की गई। इस दौरान जिला मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश कुमार, शिवपुजारी,रत्नेश कुमार, मंजीत, बृज...