मिर्जापुर, फरवरी 6 -- मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षकों ने अनुदानित एवं वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए दी गई कैशलेस चिकित्सा सुविधा को छलावा बताया है। शिक्षकों का कहना है कि यह व्यवस्था पूर्व में लागू मेडिक्लेम जैसी व्यवस्था है। इससे शिक्षकों को कोई खास लाभ नहीं मिलने वाला है। माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) के मण्डलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों के लिए बहुप्रतीक्षित कैशलेस चिकित्सा सुविधा में कोई खास व्यवस्था नहीं दी गई है। मंडलीय मंत्री डॉ. रविशंकर ओझा ने कहा कि संगठन लगातार इसे राज्यकर्मियों के समान मांग करता चला आ रहा है, परंतु जारी राजाज्ञा के अनुसार यह उससे अलग लागू कर शिक्षकों के साथ भेदभाव अपनाया गया है। यह व्यवस्था सालाना प्रिमियम जमा कर पूर्व में लागू मेडिक्लेम जैसी व्यवस्था के ही समान है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.