शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- बरेली। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने संबंधी शासनादेश जारी होने पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर ने कहा कि इस निर्णय से कर्मचारियों और उनके परिवारों को बीमारी के समय बेहतर इलाज मिल सकेगा। साथ ही चिकित्सा पर होने वाले आर्थिक खर्च से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शासन के इस फैसले से प्रदेश के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में खुशी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...