रायबरेली, जनवरी 31 -- लालगंज। बैसवारा महाविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य और लुआक्टा उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह ने उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ न दिए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। प्राचार्य डा निरंजन राय ने बताया कि उच्च शिक्षा के शिक्षक पूर्ण निष्ठा से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं, योजना लागू होने के बावजूद उच्च शिक्षा के शिक्षकों को इससे वंचित किया जाना खेदजनक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...