कैशलेस चिकित्सा योजना पोर्टल में संशोधन की मांग
जौनपुर, जुलाई 14 -- जौनपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी संशोधन की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बीएसए समीर को सौंपा। संघ का कहना है कि पोर्टल पर अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का विकल्प उपलब्ध नहीं होने से इन विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि योजना लागू होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन पोर्टल पर सहायता प्राप्त विद्यालयों की सूची प्रदर्शित नहीं हो रही है। इसके चलते पात्र शिक्षक योजना के लाभ से वंचित हैं और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य भी प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन शिक्षक संघ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.