गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत जिले में शनिवार से पंजीकरण अभियान शुरू हो गया। योजना के लागू होने से शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों तथा अन्य पात्र कर्मियों में खुशी का माहौल है। इस योजना के तहत चयनित अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी तथा आश्रित परिवार के सदस्य भी लाभान्वित होंगे। यह भी पढ़ें- बेसिक शिक्षा विभाग के 4646 कर्मियों को मिलेगा पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज का लाभपंजीकरण प्रक्रिया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए सभी विकास खंडों में जिला समन्वयकों को नोडल अधिकारी नामित किया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से शिक्षकों और अन्य पात्र कार्मिकों का पंजीकरण पोर्टल पर कराया जा रहा है...