हरदोई, जुलाई 8 -- संडीला। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुई। मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थियों के खातों में 1,200 रुपये की धनराशि भेजी जा रही है, जिससे वे यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, बैग और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीद सकेंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 29015 शिक्षकों, कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ संडीला, कछौना, बेहंदर...