मऊ, जनवरी 29 -- मऊ। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा लंबे समय से मांगे जा रहे कैशलेस सुविधा की मांग प्रदेश सरकार ने पूरी कर दी है। जिसे लेकर संघ में खुशी का माहौल है। सरकार के इस फैसले पर खुशी जताते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक रामजन्म सिंह, मंडलीय मंत्री अभिषेक कुमार सिंह, जिला मंत्री विनीत प्रताप राय, कोषाध्यक्ष, उदयवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार गिरि, राजेंद्र सिंह, अजय बहादुर सिंह, संयुक्त मंत्री अशरफ अली ने एक दूसरे को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...