लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस उपचार की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का आभार जताया गया। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के क्षेत्र संयोजक प्रो. जय शंकर पांडेय व उप्र स्वावित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के शिक्षकों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। वहीं उप्र विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान व महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने शिक्षकों व कर्मियों को बीमार होने पर कैशलेस इलाज की सुविधा देकर उनका बड़ा हित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...