कैशलेस इलाज को डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन (फोटो)
कानपुर, सितम्बर 21 -- कानपुर। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी शिक्षकों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन ने सोमवार को डीआईओएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जेडी और डीआईओएस के माध्यम से सौंपा गया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि शासनादेश में संशोधन के बावजूद माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने इसे कर्मचारियों के साथ भेदभाव बताते हुए शिक्षकों के समान चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद जोशी, जिलाध्यक्ष अजय प्रधान, जिला मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.