सोनभद्र, सितम्बर 7 -- सोनभद्र,संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल रविवार को सदर विधायक भूपेश चौबे से मुलाकात कर ग्राम रोजगार सेवकों की विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की अपील की। अक्टूबर 2021 में मुख्यमंत्री के माध्यम से की गई घोषणाओं को लागू करने, ग्राम रोजगार सेवकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने तथा न्यूनतम 24 हजार रुपये मानदेय निर्धारित कर भुगतान की प्रक्रिया को पृथक बजट से संचालित करने की मांग की। इसके अलावा मृतक आश्रितों के लिए जारी शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करने, 20 वर्षों की सेवा को देखते हुए प्रशासनिक मद की व्यवस्था करने तथा राज्य सरकार के पृथक बजट से प्रतिमाह मानदेय भुगतान की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- रोजगार...