आजमगढ़, सितम्बर 7 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मदरसा अरबिया टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिला। डाक बंगले में मुलाकात के दौरान अध्यापकों ने कैश लेस इलाज की सुविधा, एरियर के तत्काल भुगतान की मांग की। इसी क्रम में मदरसा अध्यापकों ने कामिल और फाजिल को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अरबी फारसी यूनिवर्सिटी से संलग्न कराना और एनपीएस से प्रभावित अध्यापकों और कर्मचारियों के खाते में धनराशि देने का भी मुद्दा उठाया। मंत्री ने चर्चा के बाद अल्पसंख्यक अधिकारी से फोन पर वार्ता कर समस्या को हल कराया। ज्ञापन सौंपने वालों में मौलाना मोहम्मद हारुन मिस्बाही अध्यक्ष मदारीस ए अरबीया संगठन, मौलाना मोहम्मद इसराइल आजमी उपाध्यक्ष, मास्टर मोहम्मद अरमान,मौलाना मोहम्मद गुलजार, मौलाना खुर्शीद आलम अंसारी,...