बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयों और उनके परिवारों को प्रदेश सरकार ने कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ दिया है। विधानसभा में इसकी घोषणा के बाद परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ ने बताया कि सरकार का यह स्वागत योग्य कदम है। शिक्षामित्र रामदास ने कहा कि अब सदस्यों को इलाज की सुविधा मिलने से कुछ राहत मिलेगी। मधु, सुमन, जावित्री आदि रसोइयों ने भी खुशी जताई है कि सरकार ने इस ओर सोचा तो सही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...